Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपानसेमल में छात्रा की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, दुर्गा मंदिर के पास...

पानसेमल में छात्रा की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, दुर्गा मंदिर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन

बड़वानी: पानसेमल की शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 9वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में स्थानीय लोगों और परिजनों का आक्रोश सामने आया। लोगों ने दुर्गा मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस, प्रशासन और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की

प्रदर्शन के दौरान पुलिस, प्रशासन और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल प्रदर्शन जारी है।

मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी

विरोध प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनकारी छात्रा की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन