Tuesday, October 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसागर में पंचायत सचिव लापता, पत्नी बोली-अज्ञात लोगों ने बनाया बंधक

सागर में पंचायत सचिव लापता, पत्नी बोली-अज्ञात लोगों ने बनाया बंधक

सागर: जिले के बंडा विकासखंड की ग्राम पंचायत बिलौआ में पदस्थ सचिव के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सचिव की तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी ने थाने में कराई शिकायत दर्ज

पुलिस के अनुसार, फरियादिया प्रियंका लोधी निवासी घोघरा ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उनके पति रामेंद्र सिंह लोधी ग्राम पंचायत बिलौआ में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं। रविवार दोपहर वे बंडा के वार्ड क्रमांक-6 में स्थित घर पर थे। दोपहर करीब 3 बजे वह बगैर कुछ बताए कहीं चले गए। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उनके संबंध में परिचित, रिश्तेदार और आसपास के क्षेत्रों में तलाश किया। लेकिन कहीं कुछ जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अपील- पानी व्यर्थ बहाया तो कटेगा चालान

अज्ञात व्यक्ति पर पति को बंधक बनाने का आरोप

पत्नी ने संदेह जताया कि अज्ञात व्यक्ति पति को बंधकर बनाकर अज्ञात स्थान पर ले गये हैं। वहीं शिकायत पर बंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सचिव की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन