Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsParliament Budget Session 2026: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, हंगामे...

Parliament Budget Session 2026: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, हंगामे के बीच विपक्ष का वॉकआउट

दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में भारी हंगामा देखने को मिला। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखे हमले भी किए। प्रधानमंत्री के संबोधन के बीच विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर लिया, लेकिन इसके बावजूद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तीखा तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि- जो लोग “मोहब्बत की दुकान” खोलने की बात करते हैं, वही लोग मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसी मोहब्बत है, जिसमें किसी नागरिक के खिलाफ नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

परिवारवाद और सिख समुदाय को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि- कांग्रेस यह स्वीकार नहीं कर पा रही कि कोई सामान्य पृष्ठभूमि से आया व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है और इतने वर्षों तक देश की सेवा कैसे कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री पद को अपने परिवार की जागीर मानती रही है।

साथ ही पीएम मोदी ने राहुल गांधी द्वारा सांसद रवनीत बिट्टू पर दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि- इससे सिख समुदाय का अपमान हुआ है। कांग्रेस के मन में सिखों के प्रति सम्मान नहीं है और अगर ऐसा नहीं होता तो सदन में माफी मांगी जाती।

राष्ट्रीय सुरक्षा और बड़े फैसलों का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि- सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया, पूर्वोत्तर में शांति और विकास को बढ़ावा दिया और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने माओवादी हिंसा पर लगाम लगाने और देश को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों को भी गिनाया।

आर्थिक सुधार और बैंकिंग सेक्टर की मजबूती

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले नेताओं के फोन पर बड़े-बड़े कर्ज दिए जाते थे, जिससे एनपीए बढ़ा। अब बैंकिंग सुधारों के कारण एनपीए एक प्रतिशत से भी नीचे आ गया है। साथ ही, मुद्रा योजना के तहत 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया गया है।

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत

पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने दुनिया के कई अहम देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं और यूरोपीय संघ समेत 27 देशों के साथ बड़ी डील हुई है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार है और दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

पीएम मोदी का संदेश

हंगामे के बावजूद लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए कार्यवाही का समय बढ़ाया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की 140 करोड़ जनता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन