Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसंसद LIVE: बजट सत्र में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, 8 सांसद...

संसद LIVE: बजट सत्र में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, 8 सांसद निलंबित

दिल्ली। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर समझौते को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद सदन में शोरगुल बढ़ता चला गया। हालात ऐसे बने कि कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद सदन को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने पर बढ़ा विवाद

सूत्रों अनुसार दोपहर बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो राहुल गांधी ने बोलने की कोशिश की और चीन से जुड़े मुद्दे का जिक्र किया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आपत्ति जताई। इसके बाद सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई और सदन को फिर से स्थगित करना पड़ा।

स्पीकर की अपील, फिर भी नहीं थमा हंगामा

बता दें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से प्रश्नकाल को बाधित न करने की अपील करते हुए कहा कि- सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा होनी है, जहां सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। बावजूद इसके, विपक्षी सांसद नारेबाजी करते नजर आए।

वहीं हंगामे के दौरान स्पीकर की ओर कागज उछाले जाने की घटना के बाद विपक्ष के 8 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इनमें हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस शामिल हैं।

संसद परिसर में धरना

निलंबन के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुई। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कार्रवाई बताते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन