Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरानी दुर्गावती जन्मोत्सव में दिखा सियासी सौहार्द, कांग्रेस विधायक ने CM मोहन...

रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में दिखा सियासी सौहार्द, कांग्रेस विधायक ने CM मोहन की तारीफ की

खंडवा: जिले के छनेरा हरसूद में आयोजित रानी दुर्गावती जन्मोत्सव एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में एक अनोखा राजनीतिक सौहार्द देखने को मिला है। इस शासकीय कार्यक्रम में टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने मंच से सूबे के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा सरकार के इस ऐतिहासिक आयोजन की जमकर सराहना की।

मंच से मुख्यमंत्री और सरकार की तारीफ

कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती की स्मृति में 52 गोंड राजवंशों के वंशजों को एक साथ एक मंच पर लाना और उनका सम्मान करना एक बहुत बड़ा और सराहनीय कदम है। उन्होंने राज्य सरकार के इस भव्य प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा की।

दलीय राजनीति से ऊपर उठकर संदेश

विधायक ने अपने संबोधन में एक बड़ा सियासी संदेश देते हुए कहा कि जब बात हमारे महापुरुषों, हमारी संस्कृति और जनजातीय समाज के गौरव की आती है, तो वहाँ दलीय राजनीति या राजनीतिक मतभेद मायने नहीं रखते। उन्होंने आयोजन की भव्यता और मंशा को ऐतिहासिक बताया।

हरसूद में 52 गढ़ों के वंशजों का महासंगम

इस कार्यक्रम का आयोजन खंडवा के हरसूद में किया गया था, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में गोंडवाना साम्राज्य के 52 गढ़ों के राजवंशों के वंशजों को आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास और सिंचाई परियोजनाओं की सौगात भी दी गई।

रानी दुर्गावती पर हमें गर्व

कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार के इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती हमारे समाज की महान वीरांगना थीं और उन पर हम सभी को गर्व है। यदि हरसूद की पावन धरा से रानी दुर्गावती के 52 गढ़ के राजवंशों के वंशजों को सम्मानित किया जा रहा है, तो यह बेहद अच्छी और गौरवशाली बात है। इस सम्मान समारोह में शामिल होने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन