Thursday, October 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर प्रहलाद पटेल का हमला, बोले- सनातन...

दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर प्रहलाद पटेल का हमला, बोले- सनातन से उनका कोई वास्ता नहीं

बालाघाट: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का सनातन धर्म से कोई वास्ता नहीं है। वे लगातार सनातन के खिलाफ टिप्पणियां करते आए हैं। ऐसे में उनकी इस यात्रा का कोई मायना नहीं है।

20 अक्टूबर से शुरू हुई सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू की है। इस पदयात्रा में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई साधु-संत भी शामिल हुए हैं। यात्रा के जरिए जनता के बीच धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाया जा रहा है।

इस यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों में चंदा चोरी और वोट चोरी के आरोपों को जनता के सामने रखना तथा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाना शामिल है। यात्रा के माध्यम से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों तक इन मुद्दों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रहलाद पटेल ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

बालाघाट में यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह का सनातन से क्या वास्ता है? वे पहले भी सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणियां करते रहे हैं। उनका सत्य से भी कोई संबंध नहीं है। ऐसे में उनकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का कोई महत्व नहीं है।

पटेल के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सनातन धर्म और कांग्रेस की यात्रा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: GST रिटर्न भरने के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से कारोबारियों से सुझाव मांगेगी सरकार

यात्रा को लेकर बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी

दिग्विजय सिंह की इस पदयात्रा में धार्मिक आस्था के साथ चुनावी व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों को भी प्रमुखता दी जा रही है। वहीं भाजपा की ओर से यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

अब देखना होगा कि उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही यह यात्रा प्रदेश की राजनीति में कितना असर डालती है और आने वाले दिनों में इसे लेकर कांग्रेस तथा भाजपा के बीच बयानबाजी किस दिशा में आगे बढ़ती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन