Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजयपुर पहुंचे पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय, प्रशंसक के कहने...

जयपुर पहुंचे पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय, प्रशंसक के कहने पर जस्सी ने हटाया मास्क

जयपुर: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय जयपुर पहुंचे। दोनों यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में लाइव परफॉर्मेंस देंगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर जस्सी गिल का एक फैन के साथ मजेदार अंदाज देखने को मिला। जयपुर एयरपोर्ट पर जस्सी गिल ब्लैक मास्क लगाए नजर आए, जबकि बब्बल राय अपने कूल अंदाज में दिखाई दिए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक प्रशंसक ने जस्सी गिल से मास्क हटाने की गुजारिश की।

जस्सी मजाकिया अंदाज में बोले- ये देखो, मैं ही हूं

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक प्रशंसक ने जस्सी गिल से मास्क हटाने की गुजारिश की।  इस पर जस्सी ने मजाकिया अंदाज में पूछा- किसे दिखाना है? इसके बाद उन्होंने मास्क हटाया और मुस्कुराते हुए कहा- ‘ये देखो, मैं ही हूं।’ सिंगर का यह हल्का-फुल्का अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वहीं बब्बल राय ने जयपुर आने को हमेशा खास बताया। उन्होंने कहा कि शहर में पंजाबी संगीत को पसंद करने वाले काफी लोग हैं। वेडिंग का अपना माहौल है। यहां परफॉर्म करना हमेशा खास लगता है। बब्बल राय कोटा में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देंगे।

जस्सी गिल का असली नाम जसदीप सिंह गिल है

जस्सी गिल का असली नाम जसदीप सिंह गिल है। उन्होंने 2011 में अपने संगीत करियर की शुरुआत एल्बम ‘बैचमेट’ से की थी। इसके बाद ‘बैचमेट 2’ और इसके गीत ‘लांसर’ से उन्हें खास पहचान मिली। ‘बापू जमीदार’, ‘गबरू’ और ‘निकले करंट’ जैसे गीतों ने भी उन्हें पंजाबी संगीत के लोकप्रिय नामों में शामिल किया।

गिल ने पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी किया। 2014 में आई ‘मिस्टर एंड मिसेज 420’ से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद वे ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, ‘पंगा’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आए।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- प्रदर्शन स्थल पर किसी एक संगठन का स्थायी कब्जा नहीं, सभी को मिले धरने का मौका

 गीतकार और अभिनेता भी हैं बब्बल राय

बब्बल राय पंजाबी गायक, गीतकार और अभिनेता हैं। उनके शुरुआती संगीत सफर में ‘ऑस्ट्रेलियन छल्ला’ और ‘निक्की जेही जिंद’ जैसे गीतों ने लोकप्रियता दिलाई। उनका पहला एल्बम ‘सौ पुत्त’ था, जबकि ‘सोहनी’ और ‘गर्लफ्रेंड’ जैसे गीतों से भी उन्हें पहचान मिली। बब्बल राय ने अभिनय में भी हाथ आजमाया और ‘सिंह वर्सेज कौर’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 420’ तथा ‘सरगी’ जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया। जस्सी गिल के साथ उनका संगीत सहयोग भी रहा है, जिसमें ‘जंप 2 भंगड़ा’ एल्बम शामिल है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन