Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की प्रियंका का दिल्ली में कराया...

राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की प्रियंका का दिल्ली में कराया आंखों का इलाज; घर लौटकर जताई खुशी

भोपाल: राजनीति से अलग एक सकारात्मक खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की एक छात्रा से किया अपना वादा पूरा किया है। बड़वानी की प्रियंका सेंगर का दिल्ली में आंखों का इलाज कराया गया। इलाज के बाद प्रियंका स्वस्थ होकर फ्लाइट से इंदौर लौट आई हैं।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान किया था वादा

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान बड़वानी की रहने वाली छात्रा प्रियंका सेंगर से उनकी आंखों के इलाज में मदद करने का वादा किया था। अब उनका दिल्ली में सफल इलाज कराया गया है।

सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की

इलाज के बाद प्रियंका की घर वापसी हुई। वह फ्लाइट से इंदौर पहुंचीं और अपनी खुशी जाहिर की। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

बचपन में हुआ था दर्दनाक हादसा

बीती 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसी दौरान मंच पर बड़वानी की प्रियंका सेंगर भी मौजूद थीं। जब राहुल गांधी की नजर प्रियंका की एक खराब आंख पर पड़ी, तो उन्होंने उससे उसकी वजह पूछी।

प्रियंका ने नम आंखों से अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब वह महज तीन साल की थीं, तब उनकी आँखों में चूना चला गया था। इस भयानक हादसे में उनकी एक आँख पूरी तरह खराब हो गई थी और दिखना बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति और पैसों के अभाव के चलते वे आगे का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं।

मंच से ही दिया था इलाज का आश्वासन

प्रियंका की बात सुनकर राहुल गांधी ने मंच से ही भरोसा दिलाया था कि, “दिल्ली में आपका इलाज कराऊंगा।” इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रियंका के माता-पिता से फोन पर बात कर पूरा भरोसा दिया था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन