Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबारिश का कहर: कई राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड

बारिश का कहर: कई राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के कारण सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है, छत्तीसगढ़ में पुल टूटने से यातायात बाधित हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में कई नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं, जबकि बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड: लैंडस्लाइड से यमुनोत्री हाईवे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में भी लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

ये भी पढ़े

NEET PG 2026: परीक्षा नियमों में बदले गए नियम

छत्तीसगढ़: पुल टूटा, बीच रास्ते में फंसी यात्री बस

लगातार बारिश के कारण बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर स्थित एक पुल दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में ही फंस गई। हालांकि समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

उत्तर प्रदेश: 10 नदियां उफान पर, गांवों में घुसा गंगा का पानी

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। गंगा, घाघरा, शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी छह गांवों में प्रवेश कर गया है, जिससे कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं और लोगों को नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है।

बिहार और झारखंड: आकाशीय बिजली से 10 लोगों की मौत

रविवार को बिहार के बांका और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन