Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबारिश बनी आफत: आधा दर्जन परिवार हुए बेघर

बारिश बनी आफत: आधा दर्जन परिवार हुए बेघर

सिवनी / नितिन तिवन। सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड के ग्राम मोहबर्रा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। भारी बारिश के बीच जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और प्रशासनिक लापरवाही के कारण गांव के आधा दर्जन से अधिक परिवारों के घरों में पानी भर गया। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई परिवारों को अपना घर छोड़कर पड़ोसियों के यहां शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की लिफ्ट इरिगेशन नहर टूटने और सड़क निर्माण के दौरान पुलिया का निर्माण नहीं किए जाने के कारण बारिश का पूरा पानी सीधे रिहायशी इलाके में पहुंच गया। देखते ही देखते घरों में कई फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि घरों में रखा राशन, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर और अन्य जरूरी घरेलू सामान पानी में भीगकर खराब हो गया है। घरों के भीतर कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बन गई है, जिससे वहां रहना भी मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी जलभराव की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि नहर की मरम्मत और सड़क निर्माण के दौरान पुलिया का निर्माण किया गया होता तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने के लिए जांच दल गठित किया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन