Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को मतदान; उसी...

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को मतदान; उसी दिन आएंगे नतीजे

भोपाल: मध्य प्रदेश से राज्यसभा की रिक्त हुई एक सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के कारण खाली हुई सीट पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार, 22 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस नोट में उपचुनाव की समय-सारिणी घोषित की। इसके अनुसार, 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर निर्धारित की गई है। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 5 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट

निर्वाचन आयोग के अनुसार, डॉ. एल. मुरुगन ने 14 अक्टूबर 2026 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था। उनके इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश से राज्यसभा की यह सीट रिक्त हो गई, जिसे भरने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: देवगांव पंचायत मामला: रिकवरी के आदेश के बाद बाकी आरोपों की जांच क्यों नहीं? CM हेल्पलाइन की शिकायतें बंद होने पर उठे सवाल

मतदान के लिए विशेष निर्देश

निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित मानक के बैंगनी रंग के स्केच पेन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। किसी अन्य पेन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।

चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त निगरानी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन