Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसब इंस्पेक्टर-सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से भरें फॉर्म

सब इंस्पेक्टर-सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से भरें फॉर्म

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 507 पदों पर भर्ती की रूलबुक जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए 28 सितंबर तक का समय दिया गया है।भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे।

507 पदों में SI और सूबेदार की कितनी वैकेंसी ?

कुल 507 पदों में 462 गैर-तकनीकी और 45 तकनीकी पद शामिल हैं। गैर-तकनीकी श्रेणी में जिला पुलिस बल के लिए 312 सब इंस्पेक्टर, 81 सूबेदार और विशेष सशस्त्र बल के लिए 69 सब इंस्पेक्टर पद रखे गए हैं।विशेष सशस्त्र बल के सब इंस्पेक्टर पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं, तकनीकी श्रेणी के 45 पद अंगुल चिन्ह, आयुध, फोटो और क्रूडो शाखाओं से संबंधित हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

9 से 23 सितंबर तक भरना होगा आवेदन

MP Police SI Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर से 23 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। अगर आवेदन पत्र में किसी तरह की गलती हो जाती है तो अभ्यर्थी 28 सितंबर तक संशोधन कर सकेंगे।अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले रूलबुक में दी गई आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, पदवार पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।

दो पालियों में होगी भर्ती परीक्षा

सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।

पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

परीक्षा के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, रतलाम, उज्जैन, सतना और सीधी सहित अन्य शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। मध्यप्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेजों में किसी तरह की गलती न करें। पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी भर्ती की रूलबुक में दी गई है। आवेदन करने से पहले इन सभी नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन