Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदेशएमपी समेत 23 राज्यों में बारिश-आंधी से राहत, तापमान में गिरावट; मानसून...

एमपी समेत 23 राज्यों में बारिश-आंधी से राहत, तापमान में गिरावट; मानसून जल्द केरल पहुंचेगा

नई दिल्ली/भोपाल। देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। कई राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2 से 3 दिनों में केरल पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में पिछले आठ दिनों से अलग-अलग जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। लगातार बदलते मौसम के कारण प्रदेश में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो गया है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। धार और बड़वानी जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में भी बारिश ने लोगों को राहत दी है। उदयपुर, जोधपुर, पाली और अलवर समेत कई जिलों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कुछ स्थानों पर सडक़ों पर नदी जैसा नजारा नजर आया। वहीं दिल्ली में 1 जून का दिन पिछले तीन वर्षों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बादलों की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

दो-तीन दिन में केरलम पहुंचेगा मानूसन

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट के करीब पहुंच चुका है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके केरल में प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की आशंका भी जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अल नीनो की स्थिति मानसून को प्रभावित कर सकती है, जिससे कुछ क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से कम रह सकती है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

-पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।
-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्तिथि रह सकती है।
-केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
-असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन