मुबंई: महिला प्रीमियर लीग 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार सबसे ज्यादा नजर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर थी, क्योंकि एलिसे पेरी को रिलीज किए जाने की चर्चा चल रही थी। हालांकि RCB ने पेरी को अपने साथ बनाए रखा है।
WPL 2027 टूर्नामेंट का पांचवां सीजन होगा। इसमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा और फाइनल 7 फरवरी को खेला जाएगा। इससे पहले 28 अक्टूबर को कोच्चि में खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
दिल्ली कैपिटल्स ने एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मादिवाला, मैरिजेन कप्प, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा और श्री चरणी को रिटेन किया है।
गुजरात जायंट्स ने 15 खिलाड़ियों को रखा साथ
गुजरात जायंट्स ने अनुष्का शर्मा, एश गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर और यस्तिका भाटिया को रिटेन किया है।
मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट
मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नेटली साइवर-ब्रंट, निकॉला केरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा को टीम में बनाए रखा है।
RCB में एलिसे पेरी और स्मृति मंधाना साथ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रथ्यूषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, एलिसे पेरी, नदीन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल को रिटेन किया है।
एलिसे पेरी को रिलीज किए जाने की चर्चा थी, लेकिन रिटेंशन लिस्ट आने के बाद साफ हो गया है कि वह WPL 2027 में भी RCB के साथ रहेंगी।
यूपी वॉरियर्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतीका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन को रिटेन किया है।
यह भी पढ़ें: जैवलिन में भारत का डबल धमाल, यशवीर ने जीता सिल्वर तो रोहित के नाम ब्रॉन्ज
ऑक्शन में किसके पास कितने स्लॉट?
रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 7-7 स्लॉट खाली हैं। RCB और दिल्ली कैपिटल्स के पास 5-5, जबकि गुजरात जायंट्स के पास केवल 3 स्लॉट बचे हैं।
विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो RCB और यूपी वॉरियर्स के पास 2-2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं। दिल्ली, मुंबई और गुजरात के पास 1-1 विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट बचा है। अब 28 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन में सभी टीमों की नजर अपने बचे हुए स्लॉट भरकर टीम को मजबूत करने पर रहेगी।

