सागर:जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मौतों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक 22 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं करीब 109 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।
30 नामजद आरोपियों पर FIR, 12 गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में 30 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि जहरीली शराब कहां तैयार हुई और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया गया।
लाइसेंसी ठेकेदार भी आरोपी, फरार आरोपियों की तलाश जारी
मामले में लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा और यशवंत ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस शराब के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

