असम: बड़ी संख्या में परिवारों को प्रभावित किया है असम में बाढ़ की भयावह स्थिति ने। राहत और बचाव अभियान के बीच अब प्रभावित लोगों के पुनर्वास की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में अभिनेता सलमान खान के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने की खबर सामने आई है।
रिपोर्टर्स के मुताबिक, सलमान खान ने एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए 500 सेमी पर्मानेंट घर बनाने का फैसला किया है। सलमान की संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ इससे पहले भी जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री और भोजन पहुंचाने में सहयोग करती रही है।
नेपाली खुटी में 220 घर बनकर तैयार
असम के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल शिवसागर के नेपाली खुटी गांव में अब तक करीब 220 सेमी पर्मानेंट घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन घरों को बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए तैयार किया जा रहा है। बता दे कि पुनर्वास अभियान पहले से चल रहा था, लेकिन अभिनेता रणदीप हुड्डा को राहत कार्यों में सक्रिय देखकर सलमान खान ने इस अभियान को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने का फैसला किया। दोनों के बीच एक साझा परिचित के जरिए बातचीत हुई थी।
ये भी पढ़े
PM मोदी और नेतन्याहू के बीच अहम बातचीत
35 से 40 हजार रुपये में तैयार होगा एक घर
राहत अभियान में शामिल संस्था ग्लोबल सिख्स के संस्थापक अमरप्रीत सिंह ने सलमान खान को जमीनी हालात और जरूरतों की जानकारी दी। योजना के तहत बांस और टिन की छत से बने सेमी पर्मानेंट घर तैयार किए जा रहे हैं।
इन घरों को बाढ़ प्रभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। एक घर की अनुमानित लागत 35 हजार से 40 हजार रुपये के बीच बताई गई है। सलमान खान ने संस्था के साथ मिलकर कुल 500 घरों के निर्माण में सहयोग करने का फैसला किया है।
आप लोग चिंता मत करो- सलमान खान
राहत अभियान से जुड़े अमरप्रीत सिंह के मुताबिक, सलमान खान ने बातचीत के दौरान अभियान को लेकर समर्थन जताया और मदद का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि शिवसागर का नेपाली खुटी इलाका बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है।
अभियान के पहले चरण में 220 घर पूरे किए जा चुके हैं और इन्हें प्रभावित परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। टीम के अनुसार, परिस्थितियों के मुताबिक रोजाना करीब 8 से 10 घर तैयार किए जा सकते हैं।
रणदीप हुड्डा भी राहत अभियान में सक्रिय
असम में अभिनेता रणदीप हुड्डा भी लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। वे प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और जरूरी सामान पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, शिवसागर रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में कई प्रभावित परिवारों ने शरण ली है, जहां राहत टीम रोजाना भोजन उपलब्ध करा रही है।
रणदीप हुड्डा ने लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ प्रभावितों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों का साथ देना मानवीय जिम्मेदारी है।

