Monday, October 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP में SEBI जल्द शुरु करेगा प्रोजेक्ट जागरूक अभियान, युवाओं को फर्जी...

MP में SEBI जल्द शुरु करेगा प्रोजेक्ट जागरूक अभियान, युवाओं को फर्जी निवेश स्कीमों से बचाने पर जोर

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। सेबी मध्य प्रदेश में ‘प्रोजेक्ट जागरूक’ संचालित करेगा। इस मेगा अवेयरनेस कैंपेन को लेकर सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को पत्र भेजकर विस्तृत प्रस्ताव साझा किया है, जिस पर उच्च शिक्षा विभाग ने अपनी हरी झंडी दे दी है। अभियान के माध्यम से युवाओं और नागरिकों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाने तथा फर्जी निवेश योजनाओं व ठगी से बचाने में मदद मिलेगी

युवाओं को वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित निवेश की ट्रेनिंग दी जाएगी

उच्च शिक्षा विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में युवाओं को वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित निवेश की ट्रेनिंग दी जाएगी।  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शेयर बाजार, निवेश के सही माध्यमों की जानकारी देना और पोंजी स्कीमों या साइबर/फाइनेंशियल फ्रॉड से बचाना है। मल्टी-डिपार्टमेंटल मॉडल: इस अभियान में केवल शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास, पुलिस और पंचायती राज विभाग को भी शामिल किया जाएगा।

 नोडल अफसर होंगे नियुक्त

सेबी अध्यक्ष की ओर से अपर मुख्य सचिव (ACS) उच्च शिक्षा अनुपम राजन और अपर मुख्य सचिव (ACS) वित्त मनीष रस्तोगी को भी पत्र भेजकर योजना के रोडमैप से अवगत कराया गया है। अभियान को गति देने और सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों में जल्द ही नोडल अफसरों की नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में चैंबर तोड़ने पहुंची बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, पहियों के आगे लेटे वकील

सरकारी कर्मचारियों और पुलिस को भी ट्रेनिंग

सेबी ने अपने प्रस्ताव में सुझाव दिया है कि पुलिस बल, महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएं, ताकि वे खुद भी जागरूक रहें और आम जनता को भी वित्तीय ठगी से बचा सकें। प्रशासनिक स्तर पर हरी झंडी मिलने के बाद अब जल्द ही इस राज्यव्यापी अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन