Monday, October 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई, इमोशनल होकर बोलीं- बहुत...

शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई, इमोशनल होकर बोलीं- बहुत दुख होता है

मुंबई: बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एडिशन में मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में शिल्पा राव की परफॉर्मेंस  अचानक रोक दी गई। शिल्पा का माइक दो बार बंद किया गया।

परफॉर्मेंस के दौरान मेन स्टेज की लाइट बंद कर दी गई और उसी समय दूसरे स्टेज पर सिंगर कुटले खान का शो शुरू हो गया। शिल्पा ने कहा, वो नहीं गाने दे रहे।

शिल्पा बोली- इस तरह की घटना से दुख होता है

फैंस ने नाराज होकर शिल्पा-शिल्पा के नारे लगाए और आयोजकों को हूट किया। बाद में शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इस तरह की घटना से दुख होता है।

 रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट में दो स्टेज बनाए गए थे। मेन स्टेज के बाईं ओर एक छोटा दूसरा स्टेज था।

कार्यक्रम का फॉर्मेट तय था। पहले मेन स्टेज पर कलाकार परफॉर्म करता था। इसके बाद दूसरे स्टेज के आर्टिस्ट परफॉर्म करते थे। उनका शो खत्म होने पर अगला आर्टिस्ट मेन स्टेज पर आता था।

हालांकि, कार्यक्रम तय समय से पीछे चल रहा था। शिल्पा राव की परफॉर्मेंस शाम 7:45 से 8:15 बजे तक होनी थी। वह करीब 8:30 बजे स्टेज पर पहुंचीं।

उन्होंने फिल्म ‘अनवर’ (2007) का गाना ‘तोसे नैना लागे’ गाकर शो शुरू किया। शुरुआत में परफॉर्मेंस शानदार रही।

शिल्पा का माइक अचानक बंद हो गया

गाना खत्म होने से पहले ही शिल्पा का माइक अचानक बंद हो गया। उन्होंने बैकस्टेज टीम को इशारा किया। इसके बाद एक क्रू मेंबर तुरंत उनके लिए दूसरा माइक लेकर पहुंचा।

शिल्पा ने दर्शकों से कहा, “मुझे माइक की जरूरत नहीं है। आप लोग मेरी आवाज हैं।” इस पर दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने बताया कि उनकी मां भी कार्यक्रम में मौजूद हैं और उनका जन्मदिन है। इसके बाद दर्शकों ने ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ गाना गाया।

ये भी पढ़ें: धोनी कब लेंगे IPL खेलने पर फैसला? चोट के चलते पिछला सीजन नहीं खेले, CSK को 5 बार बनाया चैंपियन

इंस्टाग्राम पर लिखा- हमारा किस्सा अधूरा रह गया

कॉन्सर्ट के बाद शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा-सा हिस्सा टूट गया। हमसे इतनी खूबसूरत चीज इस तरह छीन ली गई, यह बहुत दुख देता है।

शिल्पा ने आगे लिखा, लेकिन जब म्यूजिक रुक गया, तब भी आप नहीं रुके। जिस तरह आप मेरा नाम पुकारते रहे, आपकी आवाज में जो प्यार था, मैं उसे महसूस कर सकती थी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन