Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनेपाल त्रासदी पर भारत-विरोधी जहर उगलने वालों पर भड़का सिंगापुर, पुलिस जांच...

नेपाल त्रासदी पर भारत-विरोधी जहर उगलने वालों पर भड़का सिंगापुर, पुलिस जांच शुरू

सिंगापुर:नेपाल और तिब्बत में आई बाढ़ के बाद सिंगापुर में नेपालियों और भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणियां की गईं, जिसकी अब जांच शुरू हो गई है। गृह मंत्री के. षणमुगम ने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारतीयों के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत

नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच सोशल मीडिया पर भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है. इंटरनेट पर भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाकर कई नस्लीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इस पर सिंगापुर सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। सिंगापुर के गृह मंत्री के. षणमुगम ने इस तरह की हरकतों पर कड़ा ऐतराज जताया है।उन्होंने इन नफरती पोस्ट को शर्मनाक, घटिया और पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया और पुलिस को तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर लिखी भद्दी बातें

दरअसल, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर बेहद घटिया बातें लिखते हुए कहा था कि बाढ़ में लापता लोग हमारे देश के नहीं हैं, वहां तो सिर्फ भारतीय दिख रहे हैं. हद तो तब हो गई जब कुछ यूजर्स ने बचाव कार्य तक रोकने की मांग करते हुए गंदी भाषा का इस्तेमाल किया. अब सिंगापुर सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसी नफरत बर्दाश्त नहीं होगी और इंटरनेट पर फर्जी पहचान बनाकर छिपने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन