Tuesday, August 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभारत में छाया 'Spider-Man:Brand New Day' का क्रेज, थिएटरों में दिखा जबरदस्त...

भारत में छाया ‘Spider-Man:Brand New Day’ का क्रेज, थिएटरों में दिखा जबरदस्त उत्साह

मुंबई: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म Spider-Man:Brand New Day’ ने भारत में रिलीज के साथ ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में ऐसा उत्साह देखने को मिल रहा है कि कई सिनेमाघरों में फैंस ने इसे किसी बड़े स्टार की फिल्म की तरह सेलिब्रेट किया।

टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म का क्रेज देशभर के थिएटरों में नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दर्शक स्पाइडर-मैन के पोस्टर्स, सजावट और जोरदार नारों के साथ फिल्म का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत

‘Spider-Man:Brand New Day’ ने कमाई के मामले में भी शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 61 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के साथ हॉलीवुड फिल्मों की बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया।

फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में भारत में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 309 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

भारत में हॉलीवुड फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता

फिल्म की सफलता एक बार फिर दिखाती है कि भारत में हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्मों का बड़ा दर्शक वर्ग मौजूद है। स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और टॉम हॉलैंड की फैन फॉलोइंग ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दिलाई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन