उज्जैन। नगर पालिका निगम ने आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर आज सुबह 7:00 बजे महाकाल मार्ग स्थित, नेहा होटल के पास नूर जहां पति गुलाम मोहम्मद के भवन क्रमांक 97/7/ए पर अवैध निर्माण को लेकर कठोर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, जी प्लस 3 का यह निर्माण बिना अनुमति के किया गया था। जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाले इस अवैध निर्माण को पोकलेन मशीन की मदद से निगम अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मिलकर हटाया गया।
दीपक शर्मा, बिल्डिंग ऑफिसर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि- महाकाल चौराहे पर नूर जहां पति गुलाम मोहम्मद को पहले सूचना पत्र दिया था, कि बिना अनुमति के अवैध कार्य ना करें। फिर भी वो कोर्ट की तरफ गए, लेकिन कोर्ट से स्टे नही मिला। इसके बावजूद भी इन्होंने निर्माण कार्य को नहीं रोका। तो इस अवैध निर्माण को हटाने की कारर्वाई की गई। यह कार्य पुलिस प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती, महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल, भवन अधिकारी दीपक शर्मा और रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार शामिल रहे।


