Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसूर्यापेट में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की मौत; 43 यात्री थे...

सूर्यापेट में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की मौत; 43 यात्री थे सवार

सूर्यापेट (तेलंगाना)। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस चलते कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय बस में करीब 43 यात्री सवार थे।

सुबह 5:20 बजे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 5:20 बजे सूर्यापेट जिले के कोदाड मंडल में दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई। बस हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस की चलते कंटेनर ट्रक से पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस ने कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मारी थी।

सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन