द आर्ट फेस्टिवल में विभिन्न विधाओं के 90 प्रतिभगियों ने दिखाए अपने हुनर

शेयर करे

आयोजन समिति ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर किया सम्मानित
बालाघाट। द आर्ट फ़ेस्टिवल का सफलतापूर्वक आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 90 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें डांस, सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग और ड्रॉइंग की चार मुख्य विधाओं में बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया।
पुरस्कार का किया गया वितरण
डांस श्रेणी में विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण किया गया। इसमें पहले पायदान पर रहीं, सम्प्रिता घोड़ेश्वर, अरना गुप्ता, जानू एंड ग्रुप को प्राप्त हुआ। इधर सिंगिंग के लिए प्रतिभागी, नवीन डहेरिया को पहला और दूसरा स्थान रिया पटले ने प्राप्त किया तो तीसरे पायदान पर आयुष रहांगडाले रहे।
वाद्य यंत्रों पर दिखाए कलाकारों ने अपने हुनर
कार्यक्रम के दौरान कई तरह के कलाकार मंच पर अपने-अपने हुनर दिखा रहे थे। जिसमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहे वाद्य यंत्र। कई तरह के वाद्य यंत्रों पर अपनी कला दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। क्रमशाः दिव्यम नेवारे, अनहद सोनी, हर्ष हिरकने ने प्राप्त किया।
कागज पर उकेरी कला
अपनी कला को कलरों और पैंसिल के दम पर लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले चित्रकारों ने अद्भुत कला दिखाई। जिसमें विजेता रहते हुए पहला स्थान प्राप्त संध्या नेटी ने किया, दूसरा हर्ष कोशरे और तीसरा स्थान दयनीत हनवत ने पाया।
आयोजन समिति ने विजेताओं को दी पुरस्कार राशि
द आर्ट फेस्टिवल के दौरान चार विद्याओं के कलाकारों ने अपने हुनर दिखाए और श्रोताआें दर्शकों सहित आयोजन समिति का दिल जीत लिया। कार्यक्रम समापन के दौरान सभी चारों विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को क्रमशः 4100, 2100 और 1100 के पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कटंगी के बच्चों की कला को एक बड़ा मंच प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। दरअसल, कटंगी के अधिकांश बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए स्टेज नहीं मिल पाता। इस फ़ेस्टिवल के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने और अपनी कला को निखारने का सुनहरा अवसर दिया।
आयोजन टीम में इन लोगों का रहा योगदान
द आर्ट फेस्टिवल के दौरान आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति का अहम योगदान रहा। जिसमें मुस्कान तांबे, साक्षी तांबे, अवील भारद्वाज, गोल्डी हटवार, शिवम चुरे,हर्ष रायकर, मयूर बरमैया, विकेश पर्ते, सम्यक मरकवाड़े, रोहित राऊत, दुर्गेश वाघाड़े, सचिन तांबे, साक्षी सेंदरे, अंकुश शेलारे आदि के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल और यादगार बन पाया।