Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकॉपी में छूट गई ChatGPT की सबसे बड़ी गलती, खुल गया सामूहिक...

कॉपी में छूट गई ChatGPT की सबसे बड़ी गलती, खुल गया सामूहिक नकल का पूरा खेल

सागर: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता इस्तेमाल अब शिक्षा व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान ऐसा मामला सामने आया, जिसने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी चौंका दिया। छिंदवाड़ा जिले के सौंसर स्थित सतपुड़ा इंस्टीट्यूट (कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड बायोटेक्नोलॉजी) के छात्रों पर ChatGPT की मदद से सामूहिक नकल करने का आरोप सामने आया है।

अर्थशास्त्र विषय की उत्तरपुस्तिका में मिला AI स्रोत

बता दें मामले का खुलासा तब हुआ, जब अर्थशास्त्र विषय की एक उत्तरपुस्तिका जांच रहे शिक्षक को उत्तर के बीच एक हैरान करने वाली पंक्ति दिखाई दी—”पूरे उत्तर का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।” इस वाक्य ने साफ संकेत दिया कि उत्तर किसी डिजिटल या AI स्रोत से बिना संपादन के कॉपी किया गया है।

शिक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक को दी। इसके बाद संबंधित कॉलेज की अन्य उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई, जिसमें अधिकांश छात्रों के उत्तर लगभग एक जैसे पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि कई उत्तर ChatGPT से तैयार कर मोबाइल के माध्यम से हूबहू लिखे गए थे।

यह भी पढ़ें-

CM योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर को ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात दी

जानकारी के मुताबिक, मई 2026 में विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध 17 महाविद्यालयों में सेकंड, फोर्थ और सिक्स्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। केंद्रीय मूल्यांकन व्यवस्था के तहत सभी उत्तरपुस्तिकाएं सागर विश्वविद्यालय भेजी गई थीं। जांच के दौरान यह अनियमितता केवल एक विषय तक सीमित नहीं रही, बल्कि तीन विषयों में सामूहिक नकल के संकेत मिले।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कॉलेज के सभी परीक्षा परिणामों पर तत्काल रोक लगा दी है। जबकि विश्वविद्यालय और अन्य संबद्ध कॉलेजों के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।

जांच के बाद दोबारा होगी परीक्षा 

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी विवेक जायसवाल ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे दोबारा परीक्षा आयोजित करने, परीक्षा केंद्र बदलने या अन्य आवश्यक कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

वीडियो देखें-

https://www.instagram.com/reel/DbceymcPHEk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

यह मामला शिक्षा जगत में AI के जिम्मेदार उपयोग और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर नई बहस खड़ी कर रहा है। अब सभी की नजर विश्वविद्यालय की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन