Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्राम कोसमी में स्व. डाली दमाहे के मकान पर चले बुलडोजर मामले...

ग्राम कोसमी में स्व. डाली दमाहे के मकान पर चले बुलडोजर मामले ने पकड़ा तूल, प्रशासन पर लगे आरोप

बालाघाट। ग्राम कोसमी में स्व. डाली दमाहे के मकान पर शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के तहत कार्यवाही की। जहां पर बुलडोजर चलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। वहीं रविवार 3 मई को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुकेश महोदय ने स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता ली जहां पर उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीति द्वेष बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने दबाव में जाकर कार्यवाही की है और यह न्याय संगत कार्यवाही नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के पीछे नेताओं का षड्यंत्र है। जिन्होंने दबाव बनाकर यह कार्यवाही की है और यह मुकेश माहुले को टारगेट नहीं, डाली दमाहे के मकान को टारगेट किया गया है।

साथ ही उनका कहना है कि कुछ अधिकारियों से यह जानकारी मिली है कि अतिक्रमण के तहत जल्द से जल्द कार्रवाई करने का ऊपर से प्रेशर था।  वहीं उन्होंने शहर के सबसे चर्चित अतिक्रमण देवी तालाब के अतिक्रमण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जिसको लेकर एनजीटी भोपाल के भी आदेश आ गए हैं और अंतिम फैसला के बाद भी प्रशासन यहां जल्दबाजी नहीं दिख रहा है। अगर इतनी ही जल्दबाजी और त्वरित कार्रवाई प्रशासन करता है तो देवी तालाब का भी अतिक्रमण जल्द से जल्द क्यों नहीं हटा देता, वह तो बहुत चर्चित है और कई सालों से इसको लेकर लड़ाई भी लड़ी जा रही है।

उन्होंने कांग्रेस विधायक को लेकर तंज कसते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक मधु भगत, बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे भी इस मामले को लेकर सामने नहीं है। जबकि बैहर विधायक संजय उईके, वारासिवनी विधायक विवेक पटेल, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार ने भी प्रयास किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन