Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकभी भी खुल सकते हैं बरगी बांध के गेट

कभी भी खुल सकते हैं बरगी बांध के गेट

जबलपुर: मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के बीच बरगी बांध का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार 14 अगस्त की सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 420.15 मीटर दर्ज किया गया। बांध की जल उपयोगी क्षमता 2492 एमसीएम यानी करीब 78.36 प्रतिशत है।

बांध में फिलहाल करीब 760 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है। जलग्रहण क्षेत्र में बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए अगले 24 घंटे में करीब 1000 क्यूमेक पानी की निकासी की जा सकती है। इसके लिए बांध के जलद्वार कभी भी खोले जा सकते हैं।

नर्मदा घाटों पर 3 से 4 फीट बढ़ सकता है पानी

बरगी बांध के गेट खोले जाने पर नर्मदा नदी के घाटों और तटीय क्षेत्रों में जलस्तर करीब 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। पानी की आवक के अनुसार बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि गेट खोलने से पहले वायरलेस मैसेज और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से संबंधित लोगों को सूचना दी जाएगी।

घाटों और तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील

बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने लोगों से मां नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और आधिकारिक सूचना पर ध्यान देने को कहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन