Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंफिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात, मीट की ट्रिक से गार्ड डॉग...

फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात, मीट की ट्रिक से गार्ड डॉग भी खा गए मात

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई यह चोरी किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है। खतरनाक गार्ड डॉग, हाई सिक्योरिटी और फिर भी लाखों की सेंध। चोरों ने ऐसी ट्रिक अपनाई कि पुलिस तक हैरान रह गई। यह वारदात अपराध की बदलती चालाकी दिखाती है।
राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित सूरज नगर कॉलोनी में हुई चोरी ने पुलिस और आम लोगों को चौंका दिया है। सीनियर एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के घर हुई इस वारदात में चोरों ने ऐसी चाल चली, जो फिल्मों में भी कम देखने को मिलती है।
घर की सुरक्षा के लिए दो डॉबरमैन और जर्मन शेफर्ड जैसे खतरनाक गार्ड डॉग मौजूद थे। आमतौर पर इन कुत्तों की वजह से कोई घर के पास फटकने की हिम्मत नहीं करता, लेकिन चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे।
चोरी से पहले पूरी रैकी की गई। बदमाश ताजा मीट लेकर पहुंचे और सबसे पहले गेट के बाहर से मांस फेंका। कुत्ते खाने में व्यस्त हो गए और भौंकना बंद कर दिया। इसके बाद दीवार कूदकर अंदर घुसे और लोडिंग ऑटो में लाया गया पूरा मीट कुत्तों के सामने डाल दिया।
जब तक गार्ड डॉग मांस में उलझे रहे, आठ नकाबपोश बदमाश हथियारों और औजारों के साथ घर में घुस गए। कमरों के ताले तोड़े गए और करीब 18 लाख रुपये नकद सहित लाखों के जेवरात समेट लिए गए।
यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के समय परिवार इलाज के लिए इंदौर गया हुआ था। अगली सुबह जब घरेलू सहायिका पहुंची, तब चोरी का खुलासा हुआ।
पुलिस के लिए यह मामला चुनौती बन गया है। अपराधियों की योजना और तकनीक ने साफ कर दिया है कि अब अपराध सिर्फ ताकत का नहीं, दिमाग का खेल बन चुका है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन