Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला...

एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट

कोलकाता: मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बुधवार सुबह हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के टॉयलेट में एक धमकी भरा नोट मिला, जिसमें सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर प्लेन हाईजैक करने की बात लिखी थी। नोट मिलते ही क्रू मेंबर्स ने पायलट को सूचना दी, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC को अलर्ट किया।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट 

धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान की जांच शुरू की।

घटना के समय विमान में 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की बारीकी से तलाशी ली गई।

टॉयलेट में मिले नोट के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। फिलहाल धमकी भरे नोट की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इसके पीछे कौन है।

टॉयलेट में यह धमकी भरा नोट मिला

एअर इंडिया का एयरबस A320neo कोलकाता से मुंबई जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान क्रू मेंबर को टॉयलेट में यह धमकी भरा नोट मिला। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्लेन विस्तारा की लिवेरी के साथ ऑपरेट कर रहा था।

ये भी पढ़ें: महिला एवं बाल विकास विभाग ने महज 94 दिनों में 84 हजार से अधिक शिकायतों का किया निराकरण

विमान हाईजैक की धमकी और कोशिश की घटनाएं

7 नवंबर: बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक की धमकी

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-451 को शनिवार को हाईजैक की धमकी मिली। क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी वाला नोट देखा।

जिसके बाद पायलट विमान को वापस बेंगलुरु ले आया। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई।

13 अक्टूबर: एअर इंडिया फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की 13 अक्टूबर की सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट से अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक का सिग्नल मिला था।

विमान करीब 45 मिनट हवा में रहा था। शुरुआती जांच में पायलट की गलती से अलर्ट मैसेज भेजने की जानकारी थी। हालांकि, पूछताछ में उसने कहा कि- मेरी कोई गलती नहीं है।

30 सितंबर: इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट पर हमला, हाईजैक की कोशिश

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान ओमान के को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।

हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए और विमान तेजी से नीचे आने लगा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद चालक दल और यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन