खाचरोद। उज्जैन जिले के खाचरोद उपजेल से तीन कैदी फरार हो गए। जेल प्रहरी को चकमा देकर तीनों भागने में सफल हुए हैं। तीनों आरोपियों पर गंभीर अपराध दर्ज है। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इनका नाम और तस्वीरें भी सामने आई है।
खाचरोद उपजेल तीन कैदियों के फरार होने की खबर सामने आने के बाद से ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। गुरुवार की शाम को बैरक में कैदियों की जब गिनती की जा रही थी तब तीन कैदी कम पाए गए। तत्काल जेल परिसर में सर्चिंग की गई, लेकिन बे तीनों जेल में कहीं नहीं मिले। इसके बाद तीनों को फरार घोषित किया गया।
पुलिस तीनों कैदियों की सरगर्मी से तलाश में कर रही है, बताया जा रहा है कि तीनों कैदी गंभीर अपराध में जैल काट रहे थे। जानकारी के अनुसार जैल से भागने वालों में नारायण, गोपाल और गोविंद का नाम शामिल है, इनकी तस्वीरें भी सामने आई है।
उज्जैन की खाचरोद जेल से तीन कैदी फराररू प्रहरी को चकमा देकर भागे, तीनों पर गंभीर अपराध है दर्ज नाम-तस्वीर आई सामने


