Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, सोनीपत से अमन पकड़ा गया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, सोनीपत से अमन पकड़ा गया

सोनीपत/मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत जिले के रोहणा गांव से अमन नाम के व्यक्ति को पकड़ा है। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, अमन को देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। वह पहले गिरफ्तार हो चुके कुणाल का दोस्त बताया जा रहा है। जांच के दौरान अमन के बैंक खाते में पैसों के लेनदेन की जानकारी सामने आई थी। इसी वित्तीय लेनदेन के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

अब मुंबई पुलिस अमन को अदालत में पेश करेगी। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले में आरोपियों के बीच संपर्क और पैसों के लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग

यह घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे, तभी दो हमलावरों ने उनकी कार पर पांच राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके कार चालक और मौके पर मौजूद एक व्लॉगर के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट सामने आए थे, जिनमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका, वित्तीय लेनदेन और घटना के पीछे की साजिश की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन