Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में 9 IPS अधिकारियों का तबादला: शहडोल-शाजापुर को नए SP, सागर-नर्मदापुरम-भोपाल...

मध्यप्रदेश में 9 IPS अधिकारियों का तबादला: शहडोल-शाजापुर को नए SP, सागर-नर्मदापुरम-भोपाल में नए IG

भोपाल। मप्र सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इस प्रशासनिक फेरबदल में शहडोल और शाजापुर जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (SP) मिले हैं, जबकि सागर, नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण जोन में नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रियंका शुक्ला को शाजापुर जिले की नई एसपी बनाया गया है।

आईजी स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वे अब तक नर्मदापुरम जोन के आईजी थे और सागर रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद सागर रेंज का पद अतिरिक्त प्रभार के जरिए संचालित किया जा रहा था।
इसी तरह चंद्रशेखर सोलंकी, जो वर्तमान में इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ हैं, को नर्मदापुरम जोन का नया आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

रुचि वर्धन मिश्रा – आईजी, ग्रामीण जोन भोपाल
मिथिलेश शुक्ला – आईजी, सागर रेंज
चंद्रशेखर सोलंकी – आईजी, नर्मदापुरम जोन
हरि नारायणचारी मिश्रा – आईजी (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय
संजय कुमार अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक, शहडोल
प्रियंका शुक्ला – पुलिस अधीक्षक, शाजापुर
सिमाला प्रसाद – डीआईजी, खरगोन रेंज
यशपाल सिंह राजपूत – पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर
रामजी श्रीवास्तव – एआईजी, पुलिस अकादमी भौंरी

 

दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

राज्य सरकार ने तबादलों के साथ दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ स्पेशल डीजी दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अनुराग को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ आईजी एसएएफ इंदौर रेंज और आईजी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन