Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में गाड़ी टकराने पर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर फायरिंग; युवक को...

ग्वालियर में गाड़ी टकराने पर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर फायरिंग; युवक को लगी गोली

ग्वालियर: ग्वालियर में गाड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जनकगंज थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर रोड स्थित साहिबा की बगिया में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर बहस हुई और फिर हाथापाई की नौबत आ गई।

दोनों पक्षों की फायरिंग में एक युवक गंभीर रुप से घायल

विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। इसी दौरान लवयांश गुर्जर नामक युवक को पेट में गोली लग गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे वहां से रेफर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल प्रबंधन की ओर से जनकगंज थाना पुलिस को गन शॉट इंजरी वाले मरीज के भर्ती होने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। वहीं, उसके परिजन भी घटना के संबंध में कुछ बताने से बच रहे हैं। पुलिस विवाद की वजह और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन