एआई की मार से बेरोजगारी, फिर अपराध की राहः इंदौर में युवा जोड़ा चोरी करते पकड़ाया

इंदौर। कृत्रिम बुद्धि (एआई) के लगातार बढ़ते प्रभाव से बेरोजगारी के संकट जूझ रहे एक युवक का एक बेहद चैंकाने वाला मामला इंदौर में सामने आया है। नौकरी छूटने के बाद एक ग्राफिक डिजाइनर ने अपनी महिला मित्र के साथ ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया है।
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में 16.17 लाख रुपये के जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने 18 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया है। डीसीपी श्रीकृष्ण लालचंदानी के अनुसार युवक एआई तकनीक अपनाए जाने से नौकरी गंवा बैठा था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दोनों ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ देखकर चोरी की योजना बनाई। भोपाल से पकड़े गए आरोपियों के पास से पूरा चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।
यह केवल एक अपराध नहीं है यह भविष्य के लिए चिंता और विमर्श का पहलू भी है, जहां यह सोचना होगा कि यदि एआई के प्रभाव से इसी तरह लोग बेराजगार होते गए तो क्या अपराध और बढ़ेंगे!