Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअंडा-मुर्गा-मछली खाओ लेकिन कमल का बटन दबाओ, लांजी विधायक राजकुमार करार्हे का...

अंडा-मुर्गा-मछली खाओ लेकिन कमल का बटन दबाओ, लांजी विधायक राजकुमार करार्हे का वीडियो वायरल

बालाघाट: लांजी विधायक राजकुमार करार्हे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे महिलाओं को लाडली बहना योजना की राशि से अंडा, मछली, मुर्गा खाने की नसीहत देते नजर आये और चुनाव में कमल का बटन ही दबाने की अपील करते नजर आये। अब विधायक का यह बयान चर्चाओ में आ गया है। हालांकि, उनके इस बयान के बाद उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वीडियो मंगलवार की शाम का है

बताया जा रहा है कि वीडियो मंगलवार की शाम का है। जब विधायक राजकुमार कर्राहे क्षेत्र के आलीटोला में आयोजित मेले से लौट रहे थे। जहां रास्ते में उन्हें आदिवासी महिलाएं और बच्चे एक स्टॉल पर अंडा खाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपनी कार रुकवाई और महिलाओं से पूछा कि क्या खा रहे हो। लाडली बहना का पैसा मिलता है, तो खूब अंडा खाओ….खूब मुर्गा खाओ….खूब मछली खाओ…, कोई दिक्कत नहीं, इनको खिलाओ 1500 रूपये में, बच्ची को भी खिलाओ, लेकिन वोट कमल फूल को ही देना।

परंतु सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विधायक राजकुमार करार्हे चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरूआत भाजपा से की थी, लेकिन पार्टी में अनदेखी के चलते आम आदमी पार्टी में चले गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी भाजपा में वापसी हुई और पार्टी ने उन्हें लांजी से टिकट दिया।

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी में भूचाल! एक दिन में चांदी ₹9,103 टूटी, 13 महीने के बॉटम पर पहुंची – क्या यही है खरीदने का गोल्डन चांस?

विधायक की नसीहत को कुछ महिलाओं ने अनुचित बताया

वहीं, मीडिया में बयान देते हुए महिलाओं का कहना है कि लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें आर्थिक राहत मिलती है और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। हालांकि, विधायक की ओर से इस राशि को खर्च करने की नसीहत दिए जाने को कुछ महिलाओं ने अनुचित बताया है।

महिलाओं ने यह भी कहा कि मतदान करना उनका स्वतंत्र अधिकार है और वे समय आने पर अपने विवेक से वोट करेंगी। फिलहाल, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली योजना के साथ राजनीतिक अपील जोड़ना उचित है? फिलहाल विधायक का वीडियो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन