भाई की बेटी का रिश्ता हुआ तय, तो चाचा और ताऊ भड़क गए करदी पिटाई, मामला पहुंचा थाने

पन्ना। बेटी और पिता के साथ उनके ही रिश्तेदारों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनां को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला केवल रिश्तेदारों की अनुमति के बिना ही बेटी का रिश्ता तय कर शादी की तैयारियां की जा रहीं थी। यह बात ताऊ और चाचा को सहन नहीं हुई तो उन्होंने पिता-पुत्री की जमकर पिटाई कर दी। पूरा मामला पवई थाना अंतर्गत रेहुटा का बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम रेहुटा में रिश्तों भूलते हुए मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेटी की शादी पक्की करने की बात को लेकर सगे रिश्तेदारों ने पिता और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें युवती गंभीर गायल हो गई, युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी तय होने के बाद परिवार के लोग नाराज थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है।
क्या है पूरा मामला
पीड़िता पार्वती कुशवाहा (20 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी ग्राम इटोरी के ओमप्रकाश कुशवाहा के साथ तय हुई है। इस रिश्ते से परिवार के ही बड़े पापा रमेश कुशवाहा और राकेश कुशवाहा खुश नहीं थे। वे लगातार लड़की के पिता प्रेमलाल कुशवाहा पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहे थे। जब पिता ने ‘जुबान दे देने’ की बात कहकर शादी वहीं करने का फैसला अटल रखा, तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए।