Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsWorld Bank ने बढ़ाया GDP Growth अनुमान: अब 7.1% की रफ्तार का...

World Bank ने बढ़ाया GDP Growth अनुमान: अब 7.1% की रफ्तार का भरोसा

नई दिल्ली: दुनियाभर में महंगा Crude Oil, व्यापार से जुड़ी अनिश्चितता और Geopolitical Tension के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी सकारात्मक खबर सामने आई है। World Bank ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP Growth का अनुमान बढ़ाकर 7.1% कर दिया है।

इससे पहले World Bank ने भारत की Growth Rate करीब 6.6% रहने का अनुमान लगाया था। यानी नए आकलन में इसे सीधे 0.5 प्रतिशत अंक बढ़ाया गया है।

World Bank का कहना है कि मजबूत Domestic Demand और Exports भारतीय अर्थव्यवस्था को सहारा दे रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है।

दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत की रफ्तार

World Bank के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां बनी हुई हैं। Oil Prices, El Niño और Share Market में बड़ी गिरावट जैसी स्थितियां आगे भारत के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं।

इसके बावजूद भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती Growth को बनाए रखने में मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें: 20 रुपये के मोमोज को लेकर विवाद, ठेला संचालक ने छात्र पर फेंका खौलता तेल

AI में भी भारत के लिए बड़ा मौका

World Bank की रिपोर्ट, में Artificial Intelligence पर भी खास जोर दिया गया है। भारत के पास बड़ी Technical Workforce, मजबूत IT Industry और Digital Public Infrastructure होने के कारण AI से फायदा उठाने की बड़ी क्षमता है।

भारत में Private AI Investment 2024 के करीब 1.2 अरब डॉलर से बढ़कर 2025 में 4.1 अरब डॉलर पहुंच गया था।

अब 7.1% GDP Growth का अनुमान ऐसे समय आया है जब RBI की Monetary Policy पर भी बाजार की नजर है। मजबूत Growth के साथ Inflation को नियंत्रण में रखना आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनौती रहने वाली है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन