Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयामी गौतम की नई फिल्म ‘नई नवेली’ का ऐलान, दशहरा पर होगी...

यामी गौतम की नई फिल्म ‘नई नवेली’ का ऐलान, दशहरा पर होगी रिलीज

मुंबई: अभिनेत्री यामी गौतम की नई फिल्म ‘नई नवेली’ का बुधवार को ऐलान कर दिया गया है। फिल्म एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर होगी, जिसे दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में यामी गौतम एक अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आएंगी।

16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

‘नई नवेली’ का निर्माण अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येल्लो कर रहे हैं। फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी बालाजी मोहन ने संभाली है।

फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म त्योहार के सीजन में दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर फैमिली एंटरटेनमेंट लेकर आएगी।

‘डायन भाभी’ के रूप में यामी का नया अंदाज

फिल्म के ऐलान के साथ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें यामी गौतम लाल रंग की साड़ी और सोने के गहनों में दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में यामी एक भूतिया किरदार के गले में दुपट्टा फंसाकर उसे अपनी ओर खींचती दिखाई देती हैं। वहीं, सामने मौजूद भूत चीखता नजर आता है।

वीडियो के साथ शेयर किए गए पोस्ट में ‘नई नवेली दुल्हन डायन’ लिखा है, जबकि पोस्टर पर ‘भाभी डायन है’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। इससे संकेत मिल रहा है कि फिल्म में यामी का किरदार एक रहस्यमयी और अलौकिक अंदाज में देखने को मिलेगा।

फैंटेसी और फैमिली एंटरटेनमेंट का तड़का

‘नई नवेली’ को फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है। फिल्म की कहानी और यामी का किरदार फिलहाल मेकर्स ने ज्यादा उजागर नहीं किया है।

दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखने के लिए एक मनोरंजक विकल्प के तौर पर पेश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन