Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसीएम योगी का विपक्ष पर तंज- प्रदर्शन से बची-खुची साख भी गंवा...

सीएम योगी का विपक्ष पर तंज- प्रदर्शन से बची-खुची साख भी गंवा सकता है INDIA गठबंधन

गोरखपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा है।योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के प्रदर्शन से आम जनता को असुविधा हो रही है और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है, तो इसे अपना पुरुषार्थ बताता है, लेकिन हार मिलने पर ईवीएम और चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने लगता है।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों का रवैया लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सवाल खड़े करता है। जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो इसे अपनी उपलब्धि बताता है, लेकिन हारने पर चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि अदालत मेरिट के आधार पर फैसला देती है, तब भी विपक्ष उसे कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करता है।

विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

सीएम योगी ने कहा कि इस तरह का रवैया कांग्रेस की नियति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को अपने आचरण और नेतृत्व में बदलाव करने की नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोग अराजकता को स्वीकार नहीं करेंगे और इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इसी तरह की राजनीति जारी रही तो विपक्ष के पास जो कुछ बचा है, वह भी गंवाना पड़ सकता है।

 सरकार की उपलब्धियां गिनाई

धरना-प्रदर्शन पर बयान के साथ मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के कामों का भी जिक्र किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने 2017 से पहले और बाद के प्रदेश के माहौल की तुलना करते हुए कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, तकनीक आधारित निगरानी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई को इसका आधार बताया।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- विपक्ष का विरोध ‘शिवजी की बारात’, ज्ञानेश कुमार के हटने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

मिशन शक्ति और महिला पुलिस बल का उल्लेख

योगी ने मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है। साथ ही लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में वीरांगनाओं के नाम पर तीन महिला पीएसी बटालियनों के गठन की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन