Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयुवा कांग्रेस 9अगस्त को मनाएगी स्थापना दिवस

युवा कांग्रेस 9अगस्त को मनाएगी स्थापना दिवस

भोपाल: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस 9 अगस्त को अपना 66वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस मौके पर प्रदेश के सभी जिला, विधानसभा और ब्लॉक मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिला से ब्लॉक स्तर तक होगा ध्वजारोहण

स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिला, विधानसभा और ब्लॉक मुख्यालयों पर युवा कांग्रेस का आधिकारिक ध्वज फहराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन करेंगे। इसके बाद संगठन के सिद्धांतों और देश सेवा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़े

विधायक राजकुमार कर्राहे के प्रयासों से लांजी-किरनापुर को बड़ी सौगात, 57 किमी मार्ग होगा फोरलेन

स्थापना दिवस पर हर पदाधिकारी लगाएगा 5 पौधे

प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने बताया कि इस बार स्थापना दिवस को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा गया है। कार्यक्रम के बाद युवा कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में कम से कम 5 पौधे लगाएगा। खास बात यह है कि केवल पौधे लगाने तक ही जिम्मेदारी सीमित नहीं रहेगी। संबंधित पदाधिकारी को लगाए गए पौधों की देखभाल, सुरक्षा और उनके बड़े होने तक संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं निभानी होगी।

युवा कांग्रेस का कहना है कि स्थापना दिवस को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जोड़ने का उद्देश्य युवाओं को जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन