Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियो⚠️ टोल वसूली जारी, सड़क बदहाल! खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर उखड़ रहा डामर,...

⚠️ टोल वसूली जारी, सड़क बदहाल! खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर उखड़ रहा डामर, गड्ढों से पटी सड़क, हादसे का खतरा 🏍️
🛣️ तलून में बाइक सवार हो रहे दुर्घटनाग्रस्त; टोल कंपनी पर मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप, कलेक्टर के आदेश भी बेअसर

बड़वानी।

खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर सफर करना इन दिनों लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। पूरे मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर उखड़ रहा है। स्थिति यह है कि वाहन चालक गड्ढों को बचाने के चक्कर में वाहनों का संतुलन खो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग पर तलून और जुलवानिया के पास दो टोल लगाकर वसूली की जा रही है, लेकिन सड़क का नियमित मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है।

​❌ टोल के बावजूद बदहाल मार्ग:

  • ​गड्ढों का राज: हाईवे पर कई स्थानों पर सड़क का डामर उखड़ गया है, जिस पर टोल वसूलने वाली कंपनी ध्यान नहीं दे रही है।
  • ​दुर्घटना का खतरा: तेज गति से गुजरने वाले वाहन चालक गड्ढों के कारण संतुलन खो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाग्रस्त होने या अन्य वाहनों से टकराने की स्थिति बन रही है।
  • स्थिति गंभीर: जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर ग्राम तलून के आबादी क्षेत्र से गुजर रही सड़क अत्यधिक खस्ता हाल है, जहाँ आए दिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं।                   

🌿 झाड़ियों की भी अनदेखी:                                                 

सड़क की खराब हालत के साथ ही, टोल वसूलने वाली कंपनी हाईवे किनारे उग रही झाड़ियों को भी नहीं काट रही है।

  • ​असुरक्षित मोड़: झाड़ियाँ मुख्य मार्ग तक आ गई हैं, जिससे छोटी पुलिया की रैलिंग तक दिखाई नहीं देती।
  • ​अंधे मोड़: अंधे मोड़ों पर झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। लोगों ने जल्द झाड़ियों की कटिंग करने की मांग की है।

​️ कलेक्टर के निर्देश भी बेअसर:

सड़क पर गड्ढे उभरने की शिकायतों के बाद, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने भी निर्माण कंपनी को गड्ढे भरने के आदेश दिए थे। हालाँकि पूर्व में राजपुर और जुलवानिया के कुछ हिस्सों में आंशिक डामरीकरण हुआ था, लेकिन इसके बाद कोई बड़ा सुधार कार्य नहीं किया गया।

👷 अधिकारी का आश्वासन:

इस संबंध में एमपीआरडीसी के जिला प्रबंधक कमलेश गोले ने बताया कि वर्षा काल में सड़क में गड्ढे उभरे हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं, लेकिन हाल ही में हो रही वर्षा के चलते काम रुका हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौसम खुलते ही सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन