Thursday, October 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP पुलिस के 100 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा DG प्रशस्ति पत्र: 5 IG,...

MP पुलिस के 100 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा DG प्रशस्ति पत्र: 5 IG, 6 DIG समेत 100 का चयन

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। नवंबर 2025 के लिए इनका चयन किया गया था। सम्मान के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

चयनित अधिकारियों में इंदौर ग्रामीण जोन के आईजी अनुराग, भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार, भोपाल ग्रामीण जोन की आईजी रुचिवर्धन मिश्र, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के तत्कालीन आईजी अंशुमान सिंह और राज्य साइबर मुख्यालय के आईजी शियाष ए. शामिल हैं।

6 डीआईजी भी सूची में

डीआईजी स्तर पर सत्येंद्र कुमार शुक्ल, बीरेंद्र कुमार सिंह, विनीत कपूर, मनोज कुमार सिंह, रियाज इकबाल और मंयक अवस्थी को सम्मान के लिए चुना गया है।

पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त, सेनानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर पर अखिल पटेल, षियाज के.एम., आदर्शकांत शुक्ला, मलय जैन, अमित सक्सेना, प्रणय नागवंशी, राकेश कुमार पेंद्रो, शालिनी दीक्षित और गोपाल सिंह धाकड़ चयनित हुए हैं।

डीएसपी स्तर के 8 अधिकारी

डीएसपी स्तर पर अंकिता खातरकर, सत्येंद्र घनघोरिया, नीलम बघेल, रवि प्रकाश सिंह भदौरिया, आकाश अमलकर, उदित मिश्रा, नीतेश पटेल और योगेश सिंह तोमर को सम्मान दिया जाएगा।

इसके अलावा 14 निरीक्षक, 26 उप निरीक्षक, 7 सहायक उप निरीक्षक, 12 प्रधान आरक्षक और 13 आरक्षक भी पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क के लिए चयनित किए गए हैं। इस तरह कुल 100 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Vegetable Price in Norway: एक खीरा 300 रुपये, टमाटर 680 रुपये किलो; सब्जियों के दाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

2002 से दिया जा रहा सम्मान

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी। यह सम्मान आठ श्रेणियों में दिया जाता है। इनमें दस्यु विरोधी, नक्सल विरोधी और अन्य अभियानों में उल्लेखनीय उपलब्धि, प्राकृतिक आपदा के दौरान सराहनीय कार्य, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना और पुलिस कार्यप्रणाली में नए प्रयोग शामिल हैं।

इसके अलावा 15 साल तक लगातार उत्कृष्ट और स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड, 15 साल तक दुर्घटनारहित वाहन संचालन, अनसुलझे मामलों को सुलझाने और अन्य प्रशंसनीय कार्यों के लिए भी पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन