Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसंसद सत्र का 12वां दिन: विपक्ष का प्रदर्शन, कई अहम बिलों पर...

संसद सत्र का 12वां दिन: विपक्ष का प्रदर्शन, कई अहम बिलों पर नजर

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन है। पिछले कई दिनों से जारी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित होती रही है। ऐसे में आज भी लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार बने हुए हैं।

विपक्ष अपने प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए है। इसी कड़ी में सुबह 10:30 बजे लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विपक्ष छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज पर केंद्रीय गृहमंत्री से जवाब की मांग कर रहे है। इसके साथ ही राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को भी लगातार उठाया जा रहा है।

वहीं, सत्तारूढ़ NDA की संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ भी आज आयोजित होगी, जिसमें संसद की रणनीति और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

इन अहम विधेयकों पर रहेगी नजर

सरकार आज संसद में कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने का प्रयास कर सकती है। इनमें शामिल हैं-

  • आयकर (संशोधन) विधेयक
  • जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक
  • एमएसएमई विकास (संशोधन) विधेयक
  • विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक
  • विदेशी अंशदान (एफसीआरए) संशोधन विधेयक

इन सभी विधेयकों को अब तक संसद की मंजूरी नहीं मिल सकी है।

लोकसभा में वित्त मंत्री पेश करेंगी अहम बिल

लोकसभा में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्स व्यवस्था, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती हैं। ऐसे में आज का दिन संसद के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि विपक्ष के विरोध प्रदर्शन और संभावित हंगामे के कारण कार्यवाही प्रभावित होने की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन