Monday, November 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकुलगाम में CRPF पर हमले के 2 आतंकी ढेर, इनमें लश्कर का...

कुलगाम में CRPF पर हमले के 2 आतंकी ढेर, इनमें लश्कर का कमांडर भी शामिल

जम्मू:  जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। CRPF पोस्ट पर तैनात जवानों पर फायरिंग करने वाले दो आतंकियों को सेना ने एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट भी शामिल है।

मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए

जानकारी के मुताबिक, पांच दिन पहले आतंकियों ने CRPF जवानों पर करीब 30 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद से ही सुरक्षाबल उनकी तलाश में जुटे थे। सोमवार को कुलगाम जिले के लारू इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ भट इलाके में सक्रिय लश्कर का प्रमुख कमांडर था। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकियों की जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी।

आतंकियों के हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए थे

बता दें, 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में आतंकियों के हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए थे। इसके बाद से सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में बड़ा अभियान चला रहे हैं।

आतंकी हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है। तीनों CRPF की 46वीं बटालियन में तैनात हैं।

ये भी पढ़ें: आजम खां को जेल भेजा गया: ED की चार दिन की पूछताछ पूरी, 200 सवालों के जवाब में आरोप नकारे

6 महीने में चौथा कमांडर मारा गया

पिछले 6 महीने में जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के 4 कमांडर मारे गए। इनमें लतीफ के अलावा जाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी शामिल हैं।

जाकिर अहमद गनई 8 जुलाई 2026 को शोपियां में मारा गया, जबकि यासिर 4 सितंबर को ऑपरेशन असधर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी 30 सितंबर को बडगाम में ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान मारा गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन