Monday, November 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएयरफोर्स चीफ का बड़ा बयान: सेना को अंदरूनी लोगों और साइबर हमलों...

एयरफोर्स चीफ का बड़ा बयान: सेना को अंदरूनी लोगों और साइबर हमलों से खतरा, हनीट्रैप के 4 मामले सामने आए

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने जासूसी नेटवर्क को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि विदेशी जासूस अब सिर्फ हनी ट्रैप के जरिए ही नहीं, बल्कि साइबर हमलों और दूसरे तरीकों से भी भारतीय रक्षा क्षेत्र की संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

बाहरी खतरों के साथ-साथ अंदरूनी लोगों से भी खतरा

एयरफोर्स चीफ के मुताबिक, जासूसी के लिए सोशल मीडिया पर प्यार के जाल में फंसाना, मल्टीलेवल मार्केटिंग और कर्ज के जाल जैसे तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना के लिए बाहरी खतरों के साथ-साथ अंदरूनी लोगों के जरिए जानकारी लीक होने का खतरा भी गंभीर है। ऐसे में रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सोशल मीडिया और अनजान संपर्कों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: गांधी सागर के बैकवॉटर में सजेगी मोहन कैबिनेट, 18 नवंबर को क्रूज से पहुंचेंगे सीएम-मंत्री; 4 डोम में होंगे इंतजाम

खतरों से निपटने के लिए कई उपाय किए गए 

आशुतोष दीक्षित ने बताया कि इस तरह के खतरों से निपटने के लिए तकनीकी और संस्थागत स्तर पर कई उपाय किए गए हैं। सरकारी क्षेत्र, DRDO की लैब और निजी रक्षा कंपनियों के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था पर काम हो रहा है।

दीक्षित ने कहा कि निजी रक्षा कंपनियों को नेटवर्क के सुरक्षित इस्तेमाल और सही सॉफ्टवेयर चुनने के बारे में सलाह देने के लिए एक एजेंसी भी काम कर रही है।

कंपनियों को दी गई सलाह का पालन करना चाहिए। इससे ज्यादातर मामलों में साइबर सुरक्षा के खतरों से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन