Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2,856 नशीले इंजेक्शन जब्त, 3...

पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2,856 नशीले इंजेक्शन जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुरैना: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2856 नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त इंजेक्शनों की कुल कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।

अलग-अलग कंपनियों के इंजेक्शन बरामद किए गए

आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 599/26 में की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से TERMANG, PTARMIN, TERMINDE, MEPHO और MEPHPRO कंपनियों के इंजेक्शन मिले हैं। इनमें अलग-अलग पैकिंग में कुल 2856 इंजेक्शन रखे थे। पुलिस ने इन्हें जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढे़ं: दिल्ली में विपक्ष की रैली के विरोध में BJP का मार्च, नड्डा बोले- 1984 के सिख नरसंहार के शहीदों को भूले राहुल गांधी

एसपी बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

एसपी धर्मराज मीना के अनुसार, जिले में नशाखोरी और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पूर्व में दर्ज अपराध में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपए कीमत के 2856 इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 18(सी) और 27(बी)(i) के तहत कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन