Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली में विपक्ष की रैली के विरोध में BJP का मार्च, नड्डा...

दिल्ली में विपक्ष की रैली के विरोध में BJP का मार्च, नड्डा बोले- 1984 के सिख नरसंहार के शहीदों को भूले राहुल गांधी

दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के बीच भाजपा ने भी देशभर में मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी इसे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च नाम दे रही है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस मार्च का नेतृत्व करेंगे।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मार्च का करेंगे नेतृत्व

भाजपा की ओर से यह मार्च दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में निकाला जा रहा है। राजधानी दिल्ली में करीब एक किलोमीटर लंबा मार्च हरि नगर से तिलक नगर तक निकलेगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। वहीं, भाजपा ने INDIA ब्लॉक की रैली के विरोध में यह मार्च आयोजित किया है।

राहुल गांधी राजनीति चमकाने के आरोप

इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन हरियाणा के रोहतक में रैली निकाल रहे हैं। केद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज सिख विरोधी हिंसा के पीड़ितों को याद करना चाहिए था लेकिन राहुल गांधी उन्हें भूलकर रामलीला मैदान में अपनी राजनीति चमका रहे हैं।

नितिन नवीन बोले- राहुल गांधी को सिखों से माफी मांगनी चाहिए थी

नितिन नवीन ने कहा- 1 नवंबर 1984 को सिख भाइयों का कत्लेआम हुआ था। तब राहुल गांधी के पिताजी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती कांपती है।

‘ये पदयात्रा देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए’

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रोहतक में कहा- ये पदयात्रा देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए है। लोग पूछते हैं कि दिल्ली से लेकर ज्यादातर राज्यों में आपकी सरकार है, तो लोकतंत्र बचाने की जरूरत क्यों पड़ी?

जब ऐसा विपक्ष हो, जो जनादेश का अपमान करता हो, तब जनता के साथ सड़कों पर लोकतंत्र की आवाज बनकर उन्हें चुनौती देने का काम एनडीए का कार्यकर्ता करता है।

ये भी पढ़ें: कबड्डी में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

नड्डा बोले- राहुल विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं

जेपी नड्डा ने कहा कि त्योहारों का सीजन है। साल भर व्यापारी इंतजार करते हैं कि त्योहारों में दो पैसे कमाई होगी। लेकिन राहुल को इनकी परवाह नहीं। CTI ने चार-चार बार उन्हें चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई कि इतना बड़ा प्रदर्शन मत करिए लेकिन राहुल के तमाशे के कारण 10 हजार करोड़ का नुकसान होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कारण उनका धंधा बंद हो गया है। इंडिया ब्लॉक के भाइयों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप भी इस पाप में साझेदार है। क्या आप भाजपा से नफरत करते करते देश की जनता से भी नफरत करने लगे हैं।

नड्डा ने कहा कि राहुल विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं। क्या यही आपका एजेंडा है। भारत की जनता आपके झांसे में नहीं आएगी। आप दिल्ली के व्यापारियों का हिसाब देने से नहीं बच सकते।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन