पटना। बिहार में होने जा रहे कैबिनेट विस्तार से पहले ही राजनीति में एक भावुक और प्रतीकात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेने से पहले अपने पिता का आशीर्वाद लिया। यह पल कैमरों में कैद होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पिता-पुत्र का इमोशनल मोमेंट
बता दें शपथ समारोह से पहले निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने बेटे के सिर पर हाथ रखकर उन्हें गले लगाया। मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दृश्य को बिहार की राजनीति में नई पीढ़ी की औपचारिक एंट्री के तौर पर देखा।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
इस दौरान ललन सिंह समेत जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पिता का आशीर्वाद लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह के पैर छूकर भी सम्मान जताया। नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
कैबिनेट विस्तार में बड़ा राजनीतिक संकेत
सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में BJP, JDU और LJP (RV) के कई नए चेहरे शामिल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार की एंट्री को लेकर हो रही है। राजनीतिक गलियारों में इसे JDU के भविष्य और नेतृत्व परिवर्तन के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।


