Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, ब्रोंकाइटिस और सीने के संक्रमण से थे...

शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, ब्रोंकाइटिस और सीने के संक्रमण से थे परेशान; घर पर जारी रहेगा इलाज

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार की सेहत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताते हुए अब घर पर ही उपचार जारी रखने की सलाह दी है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि शरद पवार को ब्रोंकाइटिस का अटैक आया था। इसके साथ ही उनके सीने में संक्रमण भी हो गया था। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने और सामान्य सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है।

उम्र को देखते हुए दिए अतिरिक्त निर्देश

डॉ. प्रतीत समदानी के मुताबिक, शरद पवार की उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ अतिरिक्त सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार काफी अनुशासित हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे घर पर भी अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखेंगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल में 72 घंटे बाद लौटी सफाई व्यवस्था: 13 घंटे में चमक उठे बाजार, CM से मुलाकात के बाद खत्म हुई हड़ताल

पुणे में बिगड़ी थी तबीयत

शरद पवार की तबीयत 2 नवंबर को पुणे में बिगड़ गई थी। उन्हें खांसी और सांस लेते समय सीने में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। वहां शुरुआती जांच और निगरानी के बाद उन्हें आगे के उपचार और जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पिता के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी साझा की थी। बाद में उन्होंने बताया था कि शरद पवार की हालत में सुधार है और वे उन्हें लेकर मुंबई जा रही हैं। सुप्रिया सुले ने रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों और कर्मचारियों का देखभाल के लिए आभार भी जताया था।

अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शरद पवार का इलाज घर पर ही जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन