Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकाउंसलर और विषय-विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये 15 मई तक आवेदन...

काउंसलर और विषय-विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये 15 मई तक आवेदन आमंत्रित

भोपाल। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेहतर करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कैरियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत काउंसलर और विषय-विशेषज्ञों के पैनल गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी स्वनिल श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित विशेषज्ञों को उनकी योग्यता एवं कार्य गुणवत्ता के आधार पर प्रति कार्य दिवस अधिकतम 1000 रुपये तक मानदेय दिया जाएगा। यह काउंसलिंग कार्यक्रम भोपाल जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित शासकीय महाविद्यालयों, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे।

मनोवैज्ञानिक पद के लिए मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर डिग्री अथवा पीजी डिप्लोमा अनिवार्य रखा गया है। वहीं अन्य विषय-विशेषज्ञों के लिए संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता और मार्गदर्शन का अनुभव आवश्यक होगा। अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन पत्र जिला रोजगार कार्यालय, ईदगाह हिल्स स्थित गैस दावा अदालत परिसर, भोपाल से कार्यालयीन समय में प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं। शासकीय सेवकों को आवेदन के साथ विभागीय अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन