कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह हाई-प्रोफाइल नजर आया। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री ने माहौल को और खास बना दिया।
मिथुन दा की एंट्री ने खींचा सबका ध्यान
बता दें सफेद कुर्ता-पायजामा और ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे। मिथुन चक्रवर्ती को देखते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समारोह के दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया,जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे मिथुन दा
वहीं शपथ ग्रहण समारोह में मिथुन दा का अंदाज़ इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया। फैंस उनके सादगी भरे स्टाइल और राजनीतिक एक्टिवनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। X और इंस्टाग्राम पर #MithunDa ट्रेंड करता नजर आया।
चुनाव से पहले ही कर दिया था बदलाव का दावा
विधानसभा चुनाव के दौरान मिथुन चक्रवर्ती लगातार बीजेपी के लिए प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने मतदान के दौरान दावा किया था कि बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर चल रही है। हालांकि उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर पूरे चुनाव अभियान में एक्टिव रहे।

